Search

BREAKING
• CBI ने कई जगहों पर रेड की लेकिन एक भी सुराग नहीं मिला, यह आप की ‘कट्टर ईमानदारी’ साबित करता है: कुलदीप सिंह धालीवाल • मोदी की CBI ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल का हिस्सा बनाया • भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल • भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया- भगवंत सिंह मान • कोऑर्डिनेशन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के एतराज़ों पर किया विचार-विमर्श, व्यापक सहमति बनाने की कोशिश • SGPC किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिख संगत की है: बलतेज पन्नू • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ पहुंचने पर CM भगवंत मान ने किया स्वागत • पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश को दी चुनौती • पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

आम आदमी पार्टी देश भर में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ- केजरीवाल

October 7, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल स्पष्ट कर दिया है कि वोट चोरी के खिलाफ देश भर में चल रहे आंदोलन का आम आदमी पार्टी समर्थन करती है। बुधवार को तीन दिवसीय गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है। पिछले कुछ सालों से मोदी जी एसआईआर के जरिए असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर चुनाव जीतते आए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। मैं देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता हूं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अभी अगले तीन दिन के लिए गोवा में हूं और अलग-अलग लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरी कई बैठकें हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है, उसके लिए अब पूरा देश इकट्ठा हो रहा है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में मोदी जी जो भी चुनाव जीते हैं, अब यह निकलकर सामने आ रहा है कि वे चुनाव केवल और केवल एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट से असली वोट कटवाकर और फर्जी वोट जुड़वाकर जीते गए हैं। यह बिल्कुल गलत है और जनतंत्र के खिलाफ है। इन्होंने एक तरह से लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। इसलिए, हम इस मांग का समर्थन करते हैं और ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।