Search

BREAKING
• मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू • परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’ • चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप • पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर • आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबित • अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार • पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म • लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार • स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप • नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा

‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी

October 5, 2026By Short Daily News

लंबे समय तक चले मुश्किल और खतरनाक स्टंट्स के बाद आखिरकार ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को अपना विजेता मिल गया है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने रित्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामानी यानी ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

अविनाश मिश्रा ने टॉप-3 फाइनलिस्ट की रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब जीता। ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की नकद इनामी राशि भी मिली। इसके अलावा अविनाश को यूरोप ट्रिप और एक नई कार भी इनाम के तौर पर दी गई है। बताया गया है कि इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को एक बाइक भी दी गई थी।

ग्रैंड फिनाले में जैसे ही रोहित शेट्टी ने अविनाश मिश्रा को ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ का विजेता घोषित किया, वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। करीब 10 साल के टीवी करियर में पहली बार कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश काफी भावुक नजर आए।

इस मौके पर अविनाश ने रोहित शेट्टी के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में वह कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए, लेकिन कभी कोई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके। उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लंबे समय की मेहनत और संघर्ष का नतीजा भी है।