Search

BREAKING
मोगा को मिली नई मेयर, AAP की विनयपाल कौर संभालेंगी शहर की कमान हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी पंजाब BJP को बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेता सैकड़ों समर्थकों समेत AAP में शामिल सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल मॉनसून से पहले भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर, BBMB की बढ़ी चिंता नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामद जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

मोगा को मिली नई मेयर, AAP की विनयपाल कौर संभालेंगी शहर की कमान

June 11, 2026By Short Daily News

मोगा नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर कब्जा जमाते हुए अपनी पार्षद विनयपाल कौर को नया मेयर चुना है। इस बार पंजाब सरकार द्वारा मेयर का पद पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षित किया गया था, जिसके तहत विनयपाल कौर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेयर चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे। चुनाव विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 50 में से 30 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। विनयपाल कौर ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। अब वह मोगा की पहली नागरिक के रूप में शहर की कमान संभालेंगी।

44 वर्षीय विनयपाल कौर ने मेडिसिन में बीएससी तथा शिमला विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए की डिग्री प्राप्त की है। दो बच्चों की मां विनयपाल कौर का परिवार पहले सक्रिय राजनीति से दूर रहा है। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 228 वोटों के अंतर से हराया था।

मेयर बनने के बाद विनयपाल कौर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोगा को एक बेहतर और आधुनिक शहर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि नई मेयर के नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।