Search

BREAKING
अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ पंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगे भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नू पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल पंजाब सरकार किसी भी समय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन और डी.ए. देने के लिए तैयार: हरपाल सिंह चीमा

’75 साल बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका….. ‘, ‘श्री हनुमत कथा मण्डपम’ के उद्घाटन समारोह में बोले CM योगी।

May 23, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित ‘श्री हनुमत कथा मण्डपम’ के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 75 वर्ष तक आतंकवाद को बढ़ावा दिया, अब उसका समय समाप्त हो गया है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि अब लकीर के फकीर बनने से कोई लाभ नहीं है, और समय आ गया है कि कठोर नीति अपनाई जाए। उन्होंने अयोध्या के कायाकल्प, महाकुंभ और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा की।

अयोध्या को गौरव वापस मिला- CM योगी

सीएम योगी ने कहा- “अयोध्या का कायाकल्प हुआ। पहले अयोध्या में सुविधाओं का अभाव था, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिला। हम लोंगो का संकल्प था राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। पीएम खुद आए और मंदिर की आधारशिला रखी और फिर प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम में आए। महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा था लेकिन भीड़ अयोध्या पहुंच रही थी।”

ये नया भारत है- सीएम योगी

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- “ये नया भारत है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष लोगों को प्रहार किया था, धर्म पूछकर गोली मारी थी। कानपुर के शुभम द्विवेदी को पत्नी के सामने गोली मार दी गई। 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। अब 124 से अधिक आतंकवादी मारे जा रहे हैं, तो गलती भारत की नहीं उनकी है जो पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को प्रश्रय दे रहे हैं, आतंकवाद को पनपा रहे हैं। ये पाकिस्तान को ही ले डूबेगा एक दिन।”

पाकिस्तान के पास ज्यादा दिन नहीं- CM योगी

सीएम योगी ने कहा- “पाकिस्तान के पास ज्यादा दिन नहीं रहे। हमारे एक पूज्य संत ने घोषणा की थी। पाकिस्तान का आध्यामिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है और जिसका वास्तविक अस्तित्व नहीं होता है वो कृत्रिम होता है। कृत्रिम की निश्चित लाइफ होती है। 75 साल बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका समय आ गया।”

जवानों पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए- CM योगी

सीएम योगी ने कहा- “भारत के बहादुर जवान जिस मजबूती के साथ पाकिस्तान को उसका जवाब दे रहे हैं, हर भारतवासी को अपने जवानों पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। अयोध्या का एक लाल पूर्वोत्तर की सीमा पर शहीद हुआ। शशांक तिवारी लेफ्टीनेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश की सुरक्षा, आतंरिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी 50 लाख रुपये की नकद सहायता देते हैं। परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देते हैं, स्मारक का भी निर्माण करते हैं।”

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को चिन्हित करें- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा- “छद्म रूप से छुपे उन लोगों से सावधान हों, जो कि सनातन धर्म के मार्ग में बाधक हैं, अवरोध खड़ा करते हैं। जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं उन्हें चिन्हित करें। सरकार, स्थानीय प्रशासन को इस बारे में अवगत कराएं।”