Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

हरदोई दौरे पर CM योगी: 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती, बच्चों का अन्नप्राशन और स्टॉलों का निरीक्षण, स्कूलों में छुट्टी।

April 15, 2025By Short Daily News

CM योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई पहुंचे। वह माधौगंज क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक ग्राम रुइया गढ़ी में विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका हेलीकॉप्टर 11:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरा। CM ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री अमर शहीद राजा नरपति सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।

6 पार्किंग स्थल बनाए गए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर 35,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आगंतुकों के लिए 6 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनज़र 4 जिलों की पुलिस फोर्स के साथ कुल 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए तीन मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां महिला और पुरुष डॉक्टरों की टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैनात रहेगी।

कार्यक्रम को देखते हुए जिले के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबंधित स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगभग 10,000 परिषदीय शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है।