Search

BREAKING
पंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेश अमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान चंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड आप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ा भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नू पंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिल सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026By Short Daily News

राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत की। इस तकनीक-आधारित अभियान के तहत शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नगर निगम और नगर परिषद अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में मौजूद रहेंगे।

 

विभाग के मुख्यालय में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का शुभारंभ करते हुए श्री बैंस ने वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड अधिकारियों के साथ अभियान के पहले दिन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस मोबाइल एप्लीकेशन, औचक निरीक्षण और सफाई संबंधी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्टों के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

 

श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक निगरानी अधिकारी—एडीसी, एमसी कमिश्नर, संयुक्त कमिश्नर या ईओ—को सौंपी जाएगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड का दौरा करेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री स्वयं भी पूरे पंजाब में औचक निरीक्षण करेंगे। निगरानी अधिकारी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और किसी भी कार्य को भगवानके भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।

 

उन्होंने कहा, “यह कोई एक बार का विशेष आयोजन नहीं है। यह गंदगी के खिलाफ रोज़ाना की लड़ाई है। आज सुबह 7 बजे से हर अधिकारी फील्ड में होगा। कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों के पास कार्यशील कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य है।”

 

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे। किसी भी अधिकारी को मुख्यमंत्री या मेरी ओर से किसी भी समय फोन किया जा सकता है। आज मैं मुख्यालय में हूं, लेकिन कल मैं मोहाली, अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का या जैतो में हो सकता हूं।”

 

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि एआई आधारित एप इस अभियान की रियल-टाइम प्रगति पर नजर रखेगा। अधिकारी वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष और दस्तावेजी परिणाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से लेकर एमसी कमिश्नरों तक, सभी लोग सड़कों और गलियों में मौजूद रहेंगे ताकि आम जनता इस अभियान का प्रभाव जमीनी स्तर पर देख सके। यदि इसके बावजूद परिणाम दिखाई नहीं देते, तो लोग सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफाई अभियान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है, ताकि पंजाब का प्रत्येक शहर और कस्बा साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखाई दे।