Search

BREAKING
पंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेश अमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान चंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड आप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ा भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नू पंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिल सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत

लुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

June 12, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार लुधियाना को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अधिकारी मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी पाई गई है, उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया है।

मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कहा कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। जिन क्षेत्रों में सीवरेज और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

हरजोत बैंस ने बताया कि सरकार का लक्ष्य पूरे शहर को ‘जीरो मैनहोल सिटी’ बनाना है। इसके तहत प्रत्येक पार्षद और जूनियर इंजीनियर (JE) से उनके क्षेत्र में खुले मैनहोल न होने का प्रमाणपत्र लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रमाणपत्र जारी होने के बाद भी यदि किसी क्षेत्र में खुला मैनहोल पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे निलंबित भी किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर की स्वच्छता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के माध्यम से राज्य सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।