Search

BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च ‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू CM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थर दिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्दे मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेश पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव

तकनीकी हमसे संचालित हो, हम तकनीकी से नहीं : CM Yogi

April 7, 2025By Short Daily News

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi  ने मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया और 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 26 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया, वहीं 60 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “कोई भी सफलता टीम वर्क से ही मिलती है” और “भारत तकनीक में दुनिया का मार्गदर्शन करता था”। उन्होंने अंग्रेजों पर आरोप लगाते हुए कहा, “अंग्रेजों ने भारत के संसाधनों को लूटा और यहां के संसाधनों का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए किया”

सीएम योगी ने कहा कि “10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है”। उन्होंने यह भी बताया कि “भारत ने 140 करोड़ लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी”

मुख्यमंत्री ने भारत की संस्कृति को नष्ट करने की साजिश का भी जिक्र किया और कहा, “10 साल में बदले भारत को पूरी दुनिया ने देखा है”। उन्होंने तकनीक को लोककल्याण का माध्यम मानते हुए कहा, “सस्ती तकनीक उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाए” और “तकनीक से ही हम उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं”

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा की बात करते हुए कहा कि “2017 से पहले राज्य में ऐसी सुविधा नहीं थी”। साथ ही उन्होंने “बुजुर्गों से पहले पेंशन के नाम पर रिश्वत ली जाती थी, लेकिन अब उनके खातों में सीधे पेंशन की रकम जाती है”