Search

BREAKING
वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन पंजाब में कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, कुछ जिलों तक सीमित रहेगी बारिश भगवंत मान सरकार के 4.5 साल के ऐतिहासिक कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कीचड़ उछालने पर उतरे: बलतेज पन्नू डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर कांग्रेस विधायक खैहरा के जीजा रणजीत सिंह के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित: AAP हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को मंत्री हरभजन ने बताया गुमराह करने वाला प्रचार मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा सुखबीर बादल को राजनीतिक रास्ता देने के लिए जानबूझकर शुरू की गई: बलतेज पन्नू पंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी Punjab सरकार: 31 चेयरमैन और डायरेक्टर नियुक्त।

May 19, 2025By Short Daily News

Punjab सरकार ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को विभिन्न विभागों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों में चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबर के रूप में 31 नए नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रंगला पंजाब” की टीम में आपका स्वागत है। हमें भरोसा है कि आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी वॉलंटियर्स को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे। उन्होंने सभी से प्रेम और विश्वास बनाए रखने की अपील की।

सारे हलकों से फीडबैक लेने के बाद हुई नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक, काफी समय से माना जा रहा था कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के चेयरमैन, डायरेक्टर व वाइस चेयरमैन लगाए जाएंगे। हालांकि, सरकार की कोशिश यही थी कि उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाए, जो सच में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद जैसे ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को Punjab का प्रभारी लगाया गया, तो उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात की। लगभग सभी हलकों में जाकर फीडबैक लिया। वहीं, अब इस दिशा में कार्रवाई हुई है। हालांकि, जानकारों की मानें तो पार्टी के नेताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी गई।