Search

BREAKING
मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा सुखबीर बादल को राजनीतिक रास्ता देने के लिए जानबूझकर शुरू की गई: बलतेज पन्नू पंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पार भोआ के 4 गांवों को मिलेगी बड़ी सड़क सुविधा, ₹1 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माण आप पंजाब ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को तुरंत निकाले कांग्रेस: कुलदीप सिंह धालीवाल युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे पंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच मोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौत

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब PET स्कोर 3 साल तक रहेगा मान्य, हर साल नहीं देनी होगी परीक्षा

May 2, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रुप ‘ग’ की भर्तियों के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत दी है। अब एक बार UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) पास करने के बाद अभ्यर्थी तीन वर्षों तक होने वाली भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। पहले PET स्कोर की वैधता केवल एक वर्ष होती थी, जिसके चलते हर साल उम्मीदवारों को परीक्षा देनी पड़ती थी। अब तीन साल तक वही स्कोर मान्य रहेगा और अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जानिए कब से लागू हो नया नियम

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह नई व्यवस्था साल 2025 में या उसके बाद आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) से लागू होगी। यानी जो भी अभ्यर्थी 2025 या उसके बाद PET में शामिल होंगे, उनका PET स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा।

शासनादेश में किया गया संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने पहले जारी शासनादेश (20 नवंबर 2020) में संशोधन किया है। यह संशोधित आदेश विशेष सचिव कुलदीप कुमार रस्तोगी द्वारा जारी किया गया है और इसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने समूह ‘ग’ की नौकरियों में भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर PET परीक्षा करवाती है। उसमें सफल अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता था। जो मुख्य परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें योग्य मानकर सरकारी पदों पर नियुक्ति देती है।