Search

BREAKING
48 घंटे बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी धान सीजन के बीच खाद को लेकर BJP की चिंता, केवल सिंह ढिल्लों ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र मोगा को मिली नई मेयर, AAP की विनयपाल कौर संभालेंगी शहर की कमान हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी पंजाब BJP को बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेता सैकड़ों समर्थकों समेत AAP में शामिल सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल मॉनसून से पहले भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर, BBMB की बढ़ी चिंता नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामद

भीषण गर्मी से निपटने के लिए UP सरकार का बड़ा कदम: गर्मी तपेगी… लेकिन बहते रहेंगे नल, 24×7 अलर्ट मोड में पेयजल व्यवस्था।

April 26, 2025By Short Daily News

भीषण गर्मी के बावजूद UP प्रदेश में पेयजल संकट नहीं होने दिया जाएगा। शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठक कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, शासन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया है।

‘मण्डलायुक्तों को पेयजल आपूर्ति पर निगरानी की जिम्मेदारी, हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पानी!’

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठकें कर पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी और त्वरित समाधान की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील, थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पेयजल की व्यवस्था रहेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो पाइप पेयजल योजना का अधिकतम उपयोग कर हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। जहां निर्माण कार्य लंबित है, वहां वैकल्पिक स्रोतों से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

‘प्याऊ और जल व्यवस्था के जरिए गर्मी में हर सार्वजनिक स्थान पर मिलेगा पानी!’

उन्होंने बताया कि गर्मी से आमजन को राहत देने के लिए तहसील, थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र जैसे सार्वजनिक और सरकारी परिसरों में प्याऊ या घड़े रखवाने तथा जल की अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लू के प्रभाव से बचने और शुद्ध जल के महत्व को समझाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ जल उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

‘ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध जल का हर परिवार तक पहुंचेगा, सामुदायिक शौचालयों में भी जल आपूर्ति सुनिश्चित!’

सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। जिससे भीषण गर्मी में भी जीवन सामान्य बना रहे। सामुदायिक शौचालयों में भी पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।