Search

BREAKING
“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयान मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिल CM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवाना गुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामला लू और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन मामलों में तेज़ वृद्धि के बीच ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गैस्ट्रो और पेट संबंधी उपचारों पर ₹73.42 लाख ख़र्च पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल पूर्व IAS अधिकारी डॉ. स्वर्ण सिंह आप में शामिल मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा Punjab में हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों के बीच बुज़ुर्गों और मध्यम आयु वर्ग के मरीज़ों को बिना आर्थिक बोझ के जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध करवा रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना

‘भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति के सिंदूर…. ‘ ,ऑपरेशन सिंदूर पर बोले CM योगी !

May 21, 2025By Short Daily News

ऑपरेशन सिंदूर भारत के स्वाभिमान, भारत की मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक रहा है. भारत ने अपनी आन बान और शान के लिए वह किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त किया था.

देश के रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, भारत के शौर्य और पराक्रम को बहादुर जवानों ने बहादुरी के साथ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने दुश्मन पाकिस्तान को ठिकाना लगाने का काम किया. ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल (पूर्ववर्ती मेयो हाॅस्पिटल) की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में कही. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे.

पाकिस्तान की विकृति है मरना और सड़ना: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेयो हॉस्पिटल और डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल ने आज 25 वर्ष की यात्रा पूरी की है. इसकी आधारशिला वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी थी. आज यह राजधानी में हॉस्पिटल और बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज के रूप में अपनी नई पहचान के रूप में आगे बढ़ रहा है. साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रदेशवासियों को आरोग्यता प्रदान करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है.

उन्होंने कहा कि यही जीवन में उन्नति की राह और संस्कृति है. एक विचारक नाम के बीज का वृक्ष बन जाना संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है. भारत उस संस्कृति का प्रतीक है, जो सदैव मानवता के लिए एक मार्गदर्शक बनकर दुनिया के लिए सदैव एक आशा की किरण बना रहता है. वहीं पाकिस्तान की विकृति की नियति मरना और सड़ना है. चाहे वह भारत के हाथों मारे या फिर अपने द्वारा पल्लवित पोषित आतंकवादियों के कृत्य से मरे.

प्रतिस्पर्धा के दौर में सेवा काे सर्वोच्च प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अब प्रतिस्पर्धा के नए दौर से गुजर रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में खुद को स्थापित करने के लिए सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। यदि इस क्षेत्र में संवेदनशीलता नहीं होगी, तो लोगों का डॉक्टरों पर विश्वास डगमगा सकता है, और हमें इस विश्वास को बनाए रखना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 वर्षों की शानदार यात्रा में यह संस्थान सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि एक चिकित्सा संस्थान के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है। यहां सैकड़ों छात्र न केवल यूजी, पीजी और सुपर स्पेशलिटी की डिग्री प्राप्त करने के लिए प्रवेश लेते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह चिकित्सा संस्थान भविष्य में प्रदेश के विकास और नागरिकों को स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य हिमांशु त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, डॉ. नीरज बोरा, भाजपा नेता नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।