Search

BREAKING
सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत Bhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त किया Pawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांग मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, Punjab के 5 जिलों में स्कूल बंद:मान-केजरीवाल के प्रोग्राम रद्द, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट बंद।

May 7, 2025By Short Daily News

भारत ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ स्थानों पर एयर और मिसाइल स्ट्राइक की, जिनमें आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकाने शामिल थे । इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया, जबकि भारत ने एक पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट को गिराने की पुष्टि की।

इस सैन्य तनाव के चलते Punjab और हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जिससे अमृतसर से आज की सभी 22 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है, जबकि अमेरिका और चीन ने भी तनाव कम करने का आग्रह किया है ।

वहीं, अंबाला में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीमें लोगों के सामान की चेकिंग कर रही हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों के सामान को भी जांचा जा रहा है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के RPF इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा-

अमृतसर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एहतियात के तौर पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हिदायत दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

दोहा से अमृतसर आ रही कतर एयरवेज की फ्लाइट (QTR54B) को पाकिस्तान के एयरोस्पेस से वापस मोड़कर ओमान के मस्कट एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया। यह फ्लाइट रात 2:10 बजे अमृतसर लैंड करने वाली थी।

शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
पुणे, मुंबई और दिल्ली से अमृतसर आने वाली सभी फ्लाइट्स को सुबह 10 बजे तक के लिए रद्द किया गया है।