Search

BREAKING
पंजाब में मानसून सुस्त, उमस बढ़ाएगी परेशानी आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापस श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया केजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करे मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल तंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथन तरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की अमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरा यह सिर्फ एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं है, यह लाखों श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और रोजाना यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन है: कंग

पटियाला में ‘सरकार तुम्हारे द्वार’ कार्यक्रम: CM भगवंत मान बोले – नहरी पानी का 96% उपयोग कर भूजल बचा रहे किसान।

May 28, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में ‘सरकार तुम्हारे द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और प्रशासनिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

भाखड़ा के पानी का 95-96% उपयोग, पहली बार हुआ ऐसा

CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार के आने के बाद पंजाब में नहरी पानी के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां भाखड़ा डैम का पानी सिर्फ 70-75% तक ही उपयोग होता था, अब इसे बढ़ाकर 95-96% तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पानी की एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया है। सीएम मान ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर BBMB ने पंजाब के खिलाफ अदालत में केस भी दायर किया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे भूजल (जमीन के नीचे के पानी) को बचाने के लिए नहरी पानी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, क्योंकि इसमें मिट्टी की उपज बढ़ाने वाले ज़रूरी तत्व मौजूद होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि किसानों को पानी और बिजली की आपूर्ति लगातार मिलती रहेगी और भविष्य में इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सर्वपंचों के साथ सीएम की चर्चा

इस अवसर पर CM मान ने पूरे राज्य के सरपंचों के साथ बातचीत की और ग्रामीण विकास के लिए उनके सुझाव मांगे। उन्होंने सरपंचों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि पंजाब के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष अनुदान दिए जा रहे हैं। कई गांवों में खेल के मैदान, तालाबों की सफाई, स्कूल और नहरी पानी से संबंधित विकास कार्य चल रहे हैं।

सर्वपंचों के साथ CM की चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने पूरे राज्य के सरपंचों के साथ बातचीत की और ग्रामीण विकास के लिए उनके सुझाव मांगे। उन्होंने सरपंचों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि पंजाब के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष अनुदान दिए जा रहे हैं। कई गांवों में खेल के मैदान, तालाबों की सफाई, स्कूल और नहरी पानी से संबंधित विकास कार्य चल रहे हैं।

पंजाब सरकार का विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।