Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»देश»पंजाब-हरियाणा जल विवाद: पंजाब से बिना शर्त पानी छोड़ने की मांग, CM सैनी बोले- ‘हमारा रास्ता ट्कराव का नहीं सहयोग का है’
    देश

    पंजाब-हरियाणा जल विवाद: पंजाब से बिना शर्त पानी छोड़ने की मांग, CM सैनी बोले- ‘हमारा रास्ता ट्कराव का नहीं सहयोग का है’

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर तनाव गहराता जा रहा है. हरियाणा ने सर्वदलीय बैठक कर पंजाब से बिना शर्त भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने की मांग की है.

    पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद और बढ़ गया है. यह विवाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़े फैसले को लेकर है. शनिवार (3 मई) को हरियाणा के चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता CM नायब सिंह सैनी ने की. इसमें पंजाब सरकार से “बिना शर्त” पानी छोड़ने की मांग की गई.

    CM सैनी ने कहा कि BBMB के निर्देशों का पालन न करना न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि यह संविधान के संघीय ढांचे पर सीधा हमला है. पीटीआई के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, जो दिल्ली में आप की हार के बाद सामने आई है.

    गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं- हरियाणा सरकार

    हरियाणा सरकार ने कहा कि राज्य गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है और केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए समाधान को लागू किया जाना चाहिए. दरअसल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शुक्रवार को BBMB के उस फैसले का समर्थन किया था जिसमें हरियाणा को अगले 8 दिनों तक प्रतिदिन 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने की बात कही गई थी.

    हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है- पंजाब

    हालांकि, पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इसे “असंवैधानिक” बताते हुए बैठक का बहिष्कार किया और कहा कि राज्य सरकार इससे सहमत नहीं है. पंजाब सरकार का तर्क है कि हरियाणा पहले ही मार्च तक अपने हिस्से से 103 प्रतिशत पानी इस्तेमाल कर चुका है.

    हरियाणा में हुई बैठक में सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आप के सुशील गुप्ता, जजपा के दुष्यंत चौटाला, इनेलो के रामपाल माजरा और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. बैठक में पारित प्रस्ताव में पंजाब सरकार से 23 और 30 अप्रैल को BBMB की तकनीकी समिति द्वारा लिए गए फैसलों को तत्काल और बिना शर्त लागू करने की मांग की गई.

    इससे एक दिन पहले पंजाब में भी इस मामले पर सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें सभी दलों ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से इनकार करने का समर्थन किया। हरियाणा के CM सैनी ने कहा कि उनका राज्य टकराव नहीं, बल्कि सहयोग चाहता है, लेकिन अगर स्थिति बदले तो वे “हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं”। उन्होंने पंजाब से अपील की कि वह “पड़ोसी की परेशानी को समझे” और पानी छोड़ने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न डाले।

    जल संकट की यह स्थिति अब न्यायिक दायरे में भी पहुंच चुकी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस की तैनाती को चुनौती दी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इस तैनाती के कारण हरियाणा को पानी मिलने में रुकावट आ रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    क्या शादी से बचेगा आपका इनकम टैक्स? सांसद राघव चड्ढा ने संसद में पेश किया ‘Joint ITR’ मॉडल

    March 17, 2026

    पंजाब में ‘काम की राजनीति’ के 4 साल, CM मान बोले- हमने गारंटियां पूरी कीं, अब राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.