Search

BREAKING
धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती ‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवाल UPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदिया एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया

‘नशा मुक्ति यात्रा’: AAP के विधायक और मंत्री रोजाना सैकड़ों गांवों में चला रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियान।

May 27, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के विधायकों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे राज्य में चलाया जा रहा ‘नशा मुक्ति यात्रा’ अभियान लगातार जारी है। पार्टी के नेता हर दिन सैकड़ों गांवों में जाकर लोगों को नशे के खतरों के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इससे दूर रहने की प्रेरणा दे रहे हैं।

सोमवार को भी आप नेताओं ने कई गांवों में नशा विरोधी कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘युद्ध नशायां विरुद्ध’ अभियान का समर्थन करें और अपने गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आएं।

विधायकों और मंत्रियों ने ग्रामीणों को नशा न करने, नशा बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने और किसी भी सूरत में तस्करों को सहयोग न देने की शपथ भी दिलाई।

गांवों के लोगों में भी यात्रा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुद हजारों की संख्या में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं और सरकार के इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा भी की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा,

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सैकड़ों नशामुक्ति कार्यक्रमों को संबोधित किया।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के बाद अधिकतर नशा विक्रेता अब पंजाब छोड़कर भाग चुके हैं और जो दो-चार बचे हैं वह भी डर के मारे छिपे हुए हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा। नशे के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है।

आप नेता ने कहा नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग से पंजाब के सभी गांव और शहरों को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार द्विस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके नेटवर्क चेन को तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बेहतर इलाज के साथ साथ रोजगार की ट्रेनिंग और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब नशे से पीड़ित युवा खुद अपनी लत छोड़ने के लिए स्वेच्छा से नशा मुक्ति केंद्रों में जा रहे हैं।

विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पहली सरकार है जिसने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। “नशा मुक्ति यात्रा” का मकसद हर गांवों में पहुंचकर एक-एक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि नशे की समस्या का सरकार सिर्फ अपने प्रयासों से समाधान नहीं कर सकती, इसके लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है। इसलिए आप लोग भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सरकार का सहयोग करें।