Search

BREAKING
• बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग • मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा • शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान • मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार • बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी • आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की • पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान • दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल • गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

ग्रुप C और D पदों की सीधी भर्ती के लिए Haryana सरकार बनाएगी नए नियम, 5 मई को कैबिनेट में होगा फैसला।

April 19, 2025By Short Daily News

Haryana सरकार ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर सीधी भर्ती के लिए नए नियम तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 5 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन नियमों को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट ने सरकार को भर्ती से जुड़े नियम बनाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के इन निर्देशों के अनुसार और आगामी सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) से पहले, सरकार इन नियमों को मंजूरी देकर अधिसूचित करेगी।

इन नियमों को Haryana कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) भर्ती प्रक्रिया नियम, 2025 कहा जाएगा। Haryana कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ग्रुप सी और ग्रुप डी के जिन पदों की सीधी भर्ती होनी है। उनके लिए ये नियम बनाए जाएंगे।

विभागों को HSSC को देना होगा पूरा ब्योरा

सरकार के नियंत्रण वाले सभी विभागों और सरकारी संगठनों के प्रमुख ग्रुप सी के खाली पदों के लिए अपनी मांगें संबंधित सेवा नियमों में दिए गए पात्रता मानदंडों के साथ निर्धारित प्रारूप में Haryana कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्तुत करेंगे। हालांकि, ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय Haryana को भेजी जाएंगी।

Haryana सरकार के नियंत्रण में विभागों और सरकारी संगठनों से मांग प्राप्त होने पर, भर्ती के लिए खाली पदों को आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा।

मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा

इसके साथ ही विज्ञापित पदों के लिए पाठ्‌यक्रम, कौशल या लिखित परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया तरीका और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता या अनुभव प्राप्त करने की अंतिम तिथि भी दी जाएगी। विज्ञापन जारी होने पर, आयोग सीईटी अंकों, एच-टेट योग्यता (जैसा भी मामला हो) की मेरिट सूची के आधार पर पात्र उम्मीदवारों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से आवेदन आमंत्रित करेगा। ताकि यह पता चल सके कि उम्मीदवार पद के लिए कौशल और या लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक है या नहीं।

ओवरएज होने पर नहीं दे पाएंगे एग्जाम

पहले या किसी बाद के प्रयास में किसी आवेदक प्रारा प्राप्त सीईटी अंक सीईटी के परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध हैं। यदि वैधता अवधि के दौरान, कोई आवेदक विज्ञापित पद के लिए निर्धारित उपरी आयु सीमा, जिसमें आयु में छूट भी शामिल है, प्राप्त कर लेता है, तो यह लिखित या कौशल परीक्षा में बैठने का हकदार नहीं होगा।

आरक्षण की वैधता लास्ट डेट पर तय होगी

शैक्षिक योग्यता के संबंध में, उम्मीदवार की डिग्री विज्ञापित पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए निर्धारित कट ऑफ अंतिम तिथि के बाद वैध होगी। यदि एग्जाम के लिए अंतिम परिणाम शैक्षणिक संस्थान द्वारा अंतिम तिथि कटऑफ तिथि से पहले आधिकारिक तरीके से घोषित किया जाता है। आवेदक को दस्तावेजों की जांच के समय ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आरक्षण के संबंध में, आरक्षण लाभ के लिए प्रमाण पत्र की वैधता विज्ञापन की अंतिम तिथि पर विचार की जाएगी।