Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश: भारत की एकता का प्रतीक, हर कोना जुड़ना चाहता है UP से – सीएम योगी आदित्यनाथ।

April 17, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज देश का हर कोना UP से जुड़ना चाहता है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण दिया है. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा राज्य है. UP ,भारत की आस्था का केंद्र बिंदु भी है. पूरा भारत या अगर मैं कहूं कि वृहत्तर भारत, तो वह जीवन में एक बार यूपी आने का इच्छुक होता है.

सीएम ने कहा कि पूरा भारत खुद को UP से जोड़ने की कोशिश करता है. कोई तो बात रही होगी, अनायास तो यह नहीं होगा. देश में कहीं भी रहने वाले लोग खुद को UP से जोड़ते हैं. आप पूर्व में जाएंगे तो हर व्यक्ति यह देखता है कि माता रुक्मणि पूरब से ही गईं और भगवान श्रीकृष्ण के साथ ब्याही गईं.

बजरंगबली का जन्म…

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पश्चिम के लोगों से देखेंगे तो वह लोग इस बात से यूपी के साथ जुड़ने को इच्छुक होते हैं कि यहां से कृष्ण द्वारका में आए थे. अगर आप देखेंगे दक्षिण में तो वहां लोग यह मानकर चलते हैं कि बजरंग बली उसी कर्नाटक में पैदा हुए थे और हनुमानगढ़ी (अयोध्या) में पूजे जाते हैं.

हिंदी अखबार अमर उजाला के एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, उसी तरह साल 2017 के पहले यूपी में भी दंगे होते थे. बरेली में तो साल के चार दंगे उनके लिए पेटेंट हो गए थे. अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर और जगह-जगह… कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां दंगे न हुए हों. पर्व और त्योहार का उत्साह मंद हो जाता था क्योंकि सज्जन लोग इस बात से डरते थे कि कहीं दंगा न हो जाए. आज यूपी दंगा मुक्त है. अराजकता मुक्त है. हर त्योहार आज शांति से मनाया जा रहा है.

इस दौरान सीएम ने दावा किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास बिना जमीन के ही हो गया था.