Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»उत्तर प्रदेश»‘उपद्रवियों-दंगाइयों के आका…’, UGC विवाद के बीच गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान
    उत्तर प्रदेश

    ‘उपद्रवियों-दंगाइयों के आका…’, UGC विवाद के बीच गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। सामान्य वर्ग सड़कों पर उतरकर भाजपा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद और परिवारवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन मार्ग पर बने फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब-जब प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होती है, तब-तब परिवारवादी और जातिवादी ताकतें अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करती हैं।

    ‘उपद्रवियों से कैसे निपटती है यूपी सरकार, यह उन्हें पता है’

      सीएम योगी ने कहा, ‘जब विकास आगे बढ़ता है तो ये लोग फिर सिर उठाते हैं। इनके आका भी पीछे से कहते होंगे कि पैसा लिया है तो कुछ उपद्रव करो। लेकिन उन्हें यह भी मालूम है कि उत्तर प्रदेश सरकार उपद्रवियों से कैसे निपटती है।’ मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अब उत्तर प्रदेश उपद्रव प्रदेश नहीं, बल्कि उत्सव प्रदेश बन चुका है।

    ‘जातिवादी राजनीति करने वाले बने दंगाइयों के हमदर्द’

      सीएम योगी ने जातिवादी राजनीति करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘जो लोग जाति के नाम पर राजनीति करते थे, वही आज दंगाइयों के हमदर्द बन गए हैं। जब दंगाइयों को खदेड़ दिया गया है, तो उनके समर्थक बेचैन हो गए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कभी दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे, वे आज परेशान हैं क्योंकि प्रदेश दंगा-मुक्त हो चुका है।

    ‘2017 से पहले यूपी में डर का माहौल था’

      मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में भय, अराजकता और दंगे आम बात थे। ‘बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी डर में जीते थे। जाति के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था।’ सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर है और गोरखपुर की पहचान अब मच्छर और इंसेफेलाइटिस नहीं, बल्कि विकास से होती है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई

    March 15, 2026

    CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

    March 9, 2026

    CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.