Search

BREAKING
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत

UP: सीएम योगी ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान’ लागू करने के दिए सख्त निर्देश, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

April 14, 2025By Short Daily News

इस साल भीषण गर्मी पड़ने के अनुमानों के बीच UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकट भविष्य में चलने वाली लू से बचाव के लिये सभी सम्बन्धित विभागों को सतर्क करते हुए एक कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने के निर्देश दिये हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले साल मार्च से जून के बीच लू लगने से बीमार पड़ने के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये थे और इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वर्ष गर्मी के मौसम में पहले से ही सभी विभागों को सतर्क करते हुए ‘हीट वेव एक्शन प्लान’ लागू करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार अप्रैल से मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान जाहिर किया है।

‘सतर्क रहे अधिकारी ‘

बयान के मुताबिक, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, नगर निकाय, श्रम, पशुपालन और ग्रामीण विकास विभागों के साथ तालमेल बनाकर बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। बयान में कहा गया है कि इसके तहत मुख्य रूप से श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और इसके साथ ही सड़कों पर पानी का छिड़काव, पार्कों और कार्यस्थलों पर छाया की व्यवस्था, पशुओं की सुरक्षा के लिये आश्रय और दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लू से बचाव की कार्ययोजना का सख्ती से पालन कराएं तथा आश्रय स्थलों के संचालन, पेयजल आपूर्ति और जागरूकता कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘निगरानी टीमों का भी किया जाए गठन’

बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्णय लिया है और लू चलने के दौरान श्रमिकों में थकावट, शरीर में पानी की कमी और ‘हीट स्ट्रोक’ जैसी समस्याएं आम होती हैं। इससे बचाव के लिए औद्योगिक और निर्माण स्थलों पर भी नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कहा गया है कि गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे जहां ‘हीट स्ट्रोक’, लू, निर्जलीकरण जैसे लक्षणों की पहचान और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा निगरानी टीमों का गठन भी किया जाएगा जो प्रतिदिन हालात का जायजा लेंगी।