Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Tarn Taran By-Election से पहले AAP मजबूत, सैकड़ों Young Leaders ने Party में की एंट्री

November 9, 2025By Short Daily News

तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिली है। हलके के सैकड़ों युवा नेताओं ने पार्टी में शामिल होकर AAP की ताकत बढ़ा दी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया। उनके साथ चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, डॉ. एस.एस. आहलूवालिया, गुरदेव सिंह लाखाणा, और परमिंदर गोल्डी भी मौजूद रहे। AAP के यूथ नेता शाहबाज की अगुवाई में कई युवा नेता पार्टी में शामिल हुए।

शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में एकम संधू, नवतेज संधू, विक्की संधू, अनमोल रंधावा, सुरजन सिंह, सुखदीप सिंह, राज भुल्लर, प्रिंस, आदेश, जोबन, अमन, हरदीप, जगरूप सिंह, मोंटू, मोला बाठ, आकाशदीप, योद्धा जमस्तपुर, जोता, पवन, दलजीत, अर्श, सुखबीर, वंश कलेर, जोबन जमस्तपुर शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा, “तरनतारन की युवा पीढ़ी अब बदलाव का नेतृत्व कर रही है। हमारे युवा पंजाब के भविष्य की ताकत हैं। आम आदमी पार्टी राजनीति में युवाओं को एक साफ और ईमानदार प्लेटफॉर्म दे रही है, जहाँ सेवा और विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन सभी का यह उत्साह और ऊर्जा हमारे उम्मीदवार हरमीत संधू की जीत की गारंटी है।”

चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने भी सभी युवा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, “इन दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब को बर्बादी की ओर धकेला है। अकाली दल अब पंथ की पार्टी नहीं, बल्कि बादल परिवार की पार्टी बन गया है। बादलों ने अपने स्वार्थी हितों के लिए पंजाब को लूटा और युवाओं को नशे की तरफ़ धकेला। कांग्रेस और इसके नेताओं के गुरुओं पर दिए गए बयान सिख विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं।”

डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने कहा, “मान सरकार युवाओं को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांवों में जिम और खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी दे रही है।”

AAP नेताओं ने दावा किया कि उनकी सरकार ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही AAP को तरनतारन उपचुनाव में बड़ी जीत दिलाएगा।