Search

BREAKING
1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शन पंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्ट मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता ASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहा भगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमा पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल ABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल पंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू CM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार

January 2, 2026By Short Daily News

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और आप पंजाब के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने दी।

‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज सिख संगतों के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि है, जिसका पिछले चार-पांच वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों पर दर्ज मामले में आज एसआईटी ने चंडीगढ़ के एक होटल से सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार किया है, जो कि इस समय एसजीपीसी का भी चार्टर्ड अकाउंटेंट रहा है और इसे लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सिख संगतें इस मामले में न्याय की मांग को लेकर बड़ी लामबंदी करती रही हैं, धरने-प्रदर्शन करती रही हैं। सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई बलदेव सिंह वडाला की अगुवाई में भी बड़ी लामबंदी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह इस केस में पहली गिरफ्तारी है और वह भी मुख्य आरोपी की। धालीवाल ने सिख संगतों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को लापता करने वाले सभी 16 दोषियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता है।

वहीं आप पंजाब के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने बताया कि माननीय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले दिनों 328 पवित्र स्वरूपों की गुमशुदगी से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और एसआईटी का गठन किया गया। पन्नू ने बताया कि सभी 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया गया है। सतिंदर सिंह कोहली के गिरफ्तारी वारंट पहले से जारी थे, जो पुलिस से छुपते हुए चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरा हुआ था।

बलतेज पन्नू ने कहा कि पुलिस की जांच जारी है, उम्मीद है कि इस मामले में कई और खुलासे होंगे, क्योंकि एसजीपसी का ऑडिट भी यही सीए करता रहा है।