Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»पंजाब»Shri Guru Ravidas Ji के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल
    पंजाब

    Shri Guru Ravidas Ji के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Punjab News: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जालंधर ज़िले में डेरा बल्लां के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी।

    कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है

    इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 9 करोड़ रुपये की लागत से कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए श्री चीमा ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए आज कुल तीन रजिस्ट्रियां क्रमशः गाँव नौगजा (64 कनाल 5 मरले—लागत 5,40,98,500 रुपये), गाँव फरीदपुर की पहली रजिस्ट्री (2 कनाल—लागत 16,74,000 रुपये) तथा गाँव फरीदपुर में दूसरी रजिस्ट्री (10 कनाल 14 मरले—लागत 1,44,62,150 रुपये) की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुल तीनों रजिस्ट्रियों का क्षेत्रफल 76 कनाल 19 मरले है और कुल लागत 7,02,54,659 रुपये है।

    हमारी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा प्रचारित समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के लिए समर्पित है

    स चीमा ने कहा, “हमें इस नेक कार्य में योगदान देने पर गर्व है। हमारी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा प्रचारित समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के लिए समर्पित है।”

    उन्होंने आगे कहा, “यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी ज्ञान का प्रकाश स्तंभ सिद्ध होगा।” इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना और सामाजिक-आर्थिक अंतर को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाना है।

    वित्त मंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य सेमिनारों, प्रकाशनों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का शोध, संरक्षण और प्रचार करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    अब राजस्थान से पानी की पेमेंट वसूलेगा पंजाब:CM बोले- 1960 के बाद नहीं दिए 1.44 लाख करोड़

    March 18, 2026

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.