Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

सांसद मलविंदर कंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- हरक सिंह रावत की ’12 बजे’ वाली टिप्पणी कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को दर्शाती है

December 7, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की कड़ी निंदा की है। दरअसल, रावत ने उत्तराखंड में एक जनसभा के दौरान सिख समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। कंग ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री रावत ने “12 बज गए” कहकर एक सिख व्यक्ति का मजाक उड़ाया, जो कांग्रेस पार्टी की सिखों को नीचा दिखाने और उन पर हमला करने की पुरानी मानसिकता को दर्शाता है।

कंग ने कहा कि सिखों का मजाक उड़ाना कांग्रेस पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे हमारे ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर तोपों और बमों से हमला करना हो, सिख बच्चों का अपमान हो, पंजाब कांग्रेस के नेताओं का शर्मनाक व्यवहार हो, या फिर हाल की तरनतारन उपचुनाव हो जहां कांग्रेस नेताओं ने गुरु तेग बहादुर साहिब की तस्वीर के ऊपर अपनी तस्वीरें लगा दीं – कांग्रेस ने लगातार सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सांसद ने हरक सिंह रावत और कांग्रेस नेतृत्व को “12 बजे” के पीछे के असली इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि उस समय सिख योद्धा अब्दाली जैसे हमलावरों द्वारा काबुल में अगवा की गई और बेची जा रही हिंदू बेटियों को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देते थे। कंग ने कहा कि सिखों ने इस देश की बेटियों की इज्जत बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। इस महान इतिहास का सम्मान करने की बजाय, कांग्रेसी नेता अज्ञानता और घमंड के कारण इसका मजाक उड़ाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहादत वर्ष मनाया जा रहा है, फिर भी कांग्रेस इस मौके पर सिखों का अपमान करने से बाज नहीं आती। उन्होंने सवाल उठाया कि गुरु साहिब ने सिर्फ सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि हिंदू धर्म, संस्कृति और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। क्या कांग्रेस इसी तरह उस कुर्बानी का मूल्य चुका रही है?

 

कंग ने कहा कि कांग्रेस ने सिख विरोधी हिंसा, खासकर 1984 के नरसंहार के दोषियों को बार-बार पुरस्कृत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पंजाब तक, कांग्रेस बेईमानी, नफरत और सिख विरोधी भेदभाव में डूबी हुई है।

कंग ने मांग की कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा को भी माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा, हरक सिंह रावत को तुरंत कांग्रेस से बाहर निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि सिख समुदाय इस तरह के बार-बार होने वाले अपमान को न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा। पंजाब के लोग कांग्रेस का असली चेहरा जानते हैं और आने वाले समय में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।