Search

BREAKING
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

Punjab-Chandigarh Weather: दिन में तेज धूप, पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवा से गिरा पारा; आगे ऐसा रहेगा मौसम

February 9, 2026By Short Daily News
फरवरी के दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम का अंदाज भी बदल गया है। पंजाब व राजधानी चंडीगढ़ में दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है और ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि रात में अभी ठंड बरकरार है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों को ठंडा कर रही हैं। बात पंजाब की करें तो ठंडी हवाओं ने पंजाब के मौसम पर असर डाला है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हुई है और वहां से आ रहीं हवाएं ठंडी व तेज होने के कारण पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम पर असर हुआ है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में सोमवार व मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे पहाड़ों से आने वाली हवाओं से अगले दो से तीन दिन भी पंजाब के मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ अभी बारिश की संभावना कम है। इस वजह से आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री, पटियाला का 9.3 डिग्री, बठिंडा का 6.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.6 डिग्री, एसबीएस नगररा 8.1 डिग्री, रूपनगर का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.3 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम पारा 21.9 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटि.याला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 21.7 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, होशियारपुर का 22.7 डिग्री व रूपनगर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के बदलने के साथ ही बदला शहर का मिजाज मौसम के मिजाज में आए बदलाव के साथ ही शहर का माहौल भी बदलने लगा है। ठंड की तीव्रता कम होते ही पर्यटन स्थलों, पार्कों और झील के आसपास लोगों की चहल-पहल फिर से बढ़ गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम सुहावना होने से सुबह और शाम के समय लोग सैर, योग और आउटडोर गतिविधियों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि मौसम सुधरने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है।