Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा तलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन 8वीं कक्षा में टॉप करने वाली बेटियों का CM आवास पर सम्मान, CM भगवंत मान ने बढ़ाया हौसला बेमौसम बारिश से तबाही के बीच Punjab पहुंचेगी केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दौरा गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सालभर होंगे भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान ने तैयारियों को दी अंतिम मंजूरी

Punjab सरकार का बजट सत्र आज से शुरू,राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमानों को दी मंजूरी।

March 21, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसकी कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से होगी। पंजाब का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा।

इससे पहले, राज्य मंत्रिमंडल ने कल शाम Punjab बजट 2025 को मंजूरी दे दी। इसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। उन्होंने बताया कि 2025-26 का बजट 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जबकि 27 मार्च को इस पर चर्चा होगी। हालांकि, हरपाल चीमा ने बजट से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सदस्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी सदस्यों को सुबह 10:50 बजे तक विधानसभा पहुंचना होगा। सदस्य आगे की सीटों को छोड़कर कहीं भी बैठ सकते हैं क्योंकि ये सीटें मुख्यमंत्री, मंत्रियों और महिला विधायकों के लिए आरक्षित हैं। राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद उनका संबोधन होगा।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 का बजट सत्र आज से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। Punjab के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 26 मार्च को बजट पेश करेंगे। वहीं, सरकार के कार्यकाल में अभी दो साल बाकी हैं, इसलिए सरकार बजट सत्र के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश करेगी।