Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात, जत्थेदार ने न्याय और मदद का दिलाया भरोसा।

March 29, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के मोहाली कोर्ट द्वारा पादरी बजिंदर को दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों पीड़ित महिलाएं शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दोनों महिलाओं को न्याय और मदद का भरोसा दिलाया।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न केवल उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। जत्थेदार साहिब ने दोनों महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले में सिख समुदाय के भगत सिंह दोआबी और हिंदू नेता सिमरनजीत मान भी पीड़ितों के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि बजिंदर के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चर्च में जो भी दिखाया गया, वह पहले से तय था और लोगों को गलत तरीके से भ्रमित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बजिंदर के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक महिला बलात्कार पीड़िता है, जबकि दूसरी महिला वह है, जिसका हाल ही में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बजिंदर उसे पीटते हुए नजर आ रहा है। जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी मदद दी जाएगी और उन्होंने अन्य पीड़ित लड़कियों से सच्चाई उजागर करने की अपील की।