Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

Punjab: मौसम में होगा जल्द बदलाव, 12 मार्च से बारिश की संभावना।

March 10, 2025By Short Daily News

Punjab के मौसम को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार धूप के चलते राज्य के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव आएगा, और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इस परिवर्तन के साथ, सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 12 मार्च के बाद राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 14 मार्च तक Punjab के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, 9 मार्च से एक नई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रही है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और Punjab में बारिश हो सकती है।