Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा

Punjab में भूजल बचाने की पहल: 15 हजार तालाबों की होगी सफाई, मान सरकार ने जारी किए ₹4573 करोड़।

April 19, 2025By Short Daily News

Punjab के कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं हुई, जिससे बारिश या ओवरफ्लो की स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब राज्य सरकार इनकी स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठा रही है।

Punjab में लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए भगवंत मान सरकार जल्द ही 15,000 तालाबों और छप्पड़ों की सफाई करवाएगी। सरकार की कोशिश है कि यह काम मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाए।

गांवों के समग्र विकास के तहत पंजाब सरकार ने 4,573 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के गांवों में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को बेहतर करने के लिए थापर और सीचेवाल मॉडल को अपनाया जाएगा।

इसी कड़ी में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शुक्रवार को सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीरा मीरां, बस्सी पठाणां ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चुनीकलां में छप्पड़ों की सफाई की परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

सौंद ने कहा कि सरकार ने उन छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू किया है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया था और 15-20 वर्षों से इनकी कोई सुध नहीं ली गई थी। कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो होने पर परेशानी का सबब बन रहे थे। लेकिन अब सरकार इनकी हालत सुधारने जा रही है। सौंद ने कहा कि राज्य के कई गांवों में छप्पड़ों की सफाई करने और गंदा पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा। 1062 छप्पड़ों में से पहले ही गंदे पानी का निकास किया जा चुका है और करीब 400 छप्पड़ों से गाद निकाली जा चुकी है। आवश्यकता अनुसार नालों की डीसिल्टिंग और रिसिल्टिंग दोनों काम किए जा रहे हैं।

मानसून से पहले छप्पड़ों की सफाई की योजना

सौंद ने बताया कि मानसून सीजन से पहले सरकार जहां भी जरूरत पड़ेगी छप्पड़ों को गाद मुक्त करेगी और गंदा पानी बाहर निकालेगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और पंजाब को भूजल स्तर के गिरते स्तर की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। गांवों के दौरे के मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय और हलका बस्सी पठाणां के विधायक रूपिंदर सिंह हैपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।