Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

Punjab में बढ़ेगी भीषण गर्मी ! अगले 5 दिन लू का खतरा, 1 मई से हो सकती है बारिश।

April 28, 2025By Short Daily News

Punjab में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पांच दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। एक मई से Punjab में बारिश के आसार हैं, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की है।

इसके अलावा आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई 2025 तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इतना ही नहीं, 1 मई को हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

28 अप्रैल को Punjab के उत्तरी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट में लू चलने का अलर्ट है।