Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन

Punjab के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी।

March 20, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2°C अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.6°C दर्ज किया गया।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब के सात जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिसमें रोजाना 1°C की वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। अगले सप्ताह तक Punjab के अधिकांश शहरों का तापमान 32°C के करीब पहुंचने की संभावना है।

Punjab के 7 जिलों में बारिश के आसार।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद Punjab में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य पंजाब के शहरों में धूप खिलने के अलावा बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab के शहरों में आज का मौसम।

अमृतसर- शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान 16 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।