Search

BREAKING
• 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन • पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल • चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार • 26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां • पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान • PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम • पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड • 26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर • आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया

Punjab: कर्नल बाठ की पत्नी आज सीएम मान से करेंगी मुलाकात, बड़ी कार्रवाई की संभावना।

March 31, 2025By Short Daily News

पंजाब। कर्नल बाठ के परिवार ने हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने राजनाथ सिंह को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है और रक्षा मंत्री ने हमें पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे बस न्याय चाहिए, हम Punjab से अपराध को खत्म करना चाहते हैं। मैं हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी रहूंगी।”

इस मामले में अब एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जसविंदर कौर बाठ आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगी। इस बारे में उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को उनकी बेटी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और यह भी बताया कि देश की बेटी आज आपसे मिलने आ रही है। मुझे उम्मीद है कि आप हमारे साथ न्याय करेंगे, इसलिए आशा है कि मुख्यमंत्री इस मामले में ठोस कदम उठा सकते हैं।

आपको बतला दें कि परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। पटियाला में सेना के कर्नल का मामला अदालत तक पहुंच चुका है और इस पर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।