Search

BREAKING
• 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन • पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल • चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार • 26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां • पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान • PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम • पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड • 26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौर • आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया

Punjab: ईद के मौके पर मान सरकार का बड़ा ऐलान, मलेरकोटला में बनेगा 100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल कॉलेज।

March 31, 2025By Short Daily News

पंजाब। आज Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार पर बधाई देने के लिए मलेरकोटला स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचे। इस बीच सीएम मान ने मलेरकोटला वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एक बार फिर मलेरकोटला में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की।

यह मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मलेरकोटला को नया जिला बनाने के बाद वहां जल्द ही जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स, नया बस स्टैंड और गांवों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लड़कियों के लिए एक नया, आधुनिक स्कूल भवन बनवाया गया है, और जल्द ही स्कूल को इस नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गांवों के लिए मिनी बसों की सेवा शुरू की जाएगी। बेरोजगार युवाओं को मिनी बस परमिट भी दिए जाएंगे, और ये परमिट बिना किसी सिफारिश या अतिरिक्त पैसे के कम दरों पर उपलब्ध होंगे।