Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

Punjab: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान।

April 26, 2025By Short Daily News

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को स्मार्टफोन प्रदान करेगी, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक दक्षता और आधुनिक तकनीक के साथ निभा सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Punjab की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों की कार्यक्षमता और फील्ड प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने को सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ये स्मार्टफोन आंगनवाड़ी वर्करों को नवीनतम तकनीकी साधनों से जोड़ेंगे और जमीनी स्तर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की जायज मांगों को पूरी गंभीरता से हल करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। डॉ. बलजीत कौर ने Punjab भवन में आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन मांगों का विभागीय स्तर पर समाधान हो सकता है, उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा जिन मांगों पर सरकार स्तर पर निर्णय हो चुका है, उनकी समीक्षा कर आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी।