Search

BREAKING
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू 5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तन CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा CM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशि हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस

Punjab: हर दिन सैकड़ों गांवों में पहुंच रहा नशा मुक्ति का संदेश, हजारों लोग ले रहे नशामुक्त जीवन की शपथ।

May 28, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) Punjab के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यभर में चल रही ‘नशा मुक्ति यात्रा’ के तहत सैकड़ों गांवों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और दर्जनों कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान का समर्थन करने और अपने-अपने गांवों से नशे को खत्म करने के लिए सरकार का सहयोग करने की अपील की।

यात्रा के दौरान आप नेताओं ने लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने और तस्करों को कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह का सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। गांवों के लोग भी यात्रा के प्रति उत्साहित दिखे और हजारों की संख्या में इस मुहिम में शामिल होकर सहयोग देने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम के दौरान आज भी कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए विशेष आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

Punjab सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में, लालचंद कटारुचक ने भोआ में, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां साहनेवाल में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी भी तरह का कोई सहयोग न करें। उसका सामूहिक रूप से बहिष्कार करें। ये लोग किसी के सगे नहीं होते। इन्होंने जो संपत्तियां बनाईं है वह आमलोगों के घर उजाड़ कर बनाए हैं। ऐसे लोगों को भगवान भी माफ़ नहीं करते।

उन्होंने कहा कि नशे के लिए अब Punjab में कोई जगह नहीं है। नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ दें या अपना धंधा, नहीं तो पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के लिए तैयार रहें। मंत्री ने कहा कि जिस रफ्तार से नशा और नशा तस्करों का खात्मा हो रहा है उसे देखकर मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि जल्द ही पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बनेगा।