Search

BREAKING
जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल ED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरे ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

Punjab: सीएम मान और अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना में आप नेतृत्व संग करेंगे बैठक।

April 1, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के लुधियाना में आज 1 अप्रैल को CM भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। फिरोजपुर रोड पर वह होटल किंग्स विल्ला में प्रदेश लीडरशिप के साथ उप-चुनाव को लेकर मीटिंग करेंगे।

मीटिंग करीब 2 से 3 घंटे तक चलेगी। 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल घुमार मंडी में नशे के खिलाफ रैली भी करेंगे। रैली के बाद वह इंडोर स्टेडियम में छात्रों के साथ मिलनी करेंगे। 3 अप्रैल को आईटीआई कालेज में नई मशीनों को देखेंगे।

कांग्रेस और भाजपा भी जल्द करेंगी उम्मीदवार घोषित।

CM मान और अरविंद केजरीवाल के लगातार शहर दौरे से कांग्रेस और भाजपा भी सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस के हल्का पश्चिमी से मजबूत दावेदार भारत भूषण आशु ने हाल ही में प्रदेश नेतृत्व के साथ उप-चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में विधायक प्रगट सिंह ने सीएम मान और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

वहीं, भाजपा भी उप-चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखो, जीवन गुप्ता, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू और अशोक मित्तल के नामों पर चर्चा हो रही है, जिन्हें पार्टी टिकट दे सकती है। फिलहाल, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अंदरखाने चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं।