Search

BREAKING
CM मान कल बांटेंगे नियुक्ति पत्र, युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी की सौगात पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महंगाई का बड़ा झटका! घरेलू LPG सिलेंडर महंगा, बढ़ा रसोई का बजट कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं पंजाब की उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्योग की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढाला जा रहा है: हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab: सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, 12 अप्रैल को लुधियाना में आयोजित होगी विशेष किसान मिलनी।

April 10, 2025By Short Daily News

प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा व मिसाली फैसला लेते हुए Punjab के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के किसानों को धान की बेहतर पैदावार हासिल करने के लिए प्रदेश के कृृषि वैज्ञानिक किसानों को जागरूक करेंगे। इसके लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए।

सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को कम पानी की खपत वाली तकनीकों के जरिए धान की बुआई करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

राज्य को धान रोपाई के लिए जोन में बांटा जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए धान की बुआई जल्द शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अक्‍टूबर में धान बेचते समय अधिक नमी की वजह से जो कठिनाइयां सामने आती हैं, उनसे बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बार धान की बुआई पहली जून से आरंभ करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विभिन्न जोनों में विभाजित किया जाएगा, ताकि बुआई की प्रक्रिया को योजनाबद्ध ढंग से लागू किया जा सके। प्रत्येक जोन के लिए धान की बुआई की तिथियां अलग-अलग तय की जाएंगी, जिससे किसानों को समय पर और बेहतर फसल उगाने का अवसर मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना को सफल बनाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी, ताकि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।