Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

Punjab सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन और वित्तीय सहायता में वितरित किए 16847.83 करोड़ रुपये, जानें किसे मिला लाभ !

March 23, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, बच्चों और विकलांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पदभार संभालने के बाद से Punjab सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन, जरूरतमंदों और बेसहारा महिलाओं और बच्चों को वित्तीय सहायता के रूप में 16847.83 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

इस बारे में विस्तार से बताते हुए, मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2022-23 में 3651.08 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 21.26 लाख लाभार्थी लाभान्वित हुए। इसी तरह, 2023-24 के दौरान 3950.68 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 22.11 लाख लोगों को लाभ हुआ। इसके अलावा, 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत 3708.57 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 22.64 लाख लोगों को लाभ मिला। इस प्रकार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 11310.33 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इसके अलावा विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 1013.07 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई और 5.84 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला। इसी प्रकार, 2023-24 के दौरान 1084.92 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.11 लाख लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1042.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.47 लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया गया। इस प्रकार, वर्तमान पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए 3140.62 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।