Search

BREAKING
पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी Gulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां पंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ा बद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग की कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल

Punjab: शहर में फिर घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने जारी की चेतावनी।

April 1, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के रोपड़ शहर में एक बार फिर तेंदुए के घुसने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, नंगल शहर के वार्ड नंबर-1 में एक बार फिर तेंदूए घुस गया, जिसकी सीसीटीवी में सामने आई है। तेंदुए की सीसीटीवी सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों के बाहर निकलने से डर रहे है। इस संबंधी तुरन्त वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कहा कि जंगली जानवर तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस जंगली जानवर को काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस इलाके में पहले भी एक बार तेंदुआ आ गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी। वार्ड नंबर-1 के लोगों का कहना है कि गत रात्रि करीब 2 बजे तेंदुए के आवाज सुनकर कुत्ते भौंकना शुरू कर देते है। वहीं तेंदुए कुत्तों का भी शिकार करके दौड़ जाता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुए ने इलाके में आतंक मचा रखा है।

लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा पिंजरे के साथ शिकार लगाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं तेंदुए के डर से बच्चे व रात की ड्यूटी करने वाले लोग बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। विभाग ने इलाका निवासियों से अपील की है कि रात के समय अपने घरों की लाइटें जला कर रखें और बाहर निकलते समय अपने साथ कोई डंडा या फिर अन्य हथियार लेकर ही निकले और बच्चों को घर से बाहर अकेले नहीं निकलने दें।