Search

BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा • किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क • पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात, राज्य के विभिन्न मुद्दों और विधेयकों पर होगी चर्चा।

March 24, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम (24 मार्च) राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेंगे। यह बैठक शाम चार बजे आयोजित होगी। यह मुलाकात बजट सत्र के बीच में होने जा रही है। राज्यपाल ने स्वयं मुख्यमंत्री को चाय पर आमंत्रित किया है। इस दौरान राज्य के प्रमुख मुद्दों और विधानसभा में पारित सभी विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, विधानसभा का सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ था, और उसी दिन राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

हालांकि सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान पर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि राज्यपाल खुद सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं।

Punjab के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री के बीच संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। जब से गुलाब चंद कटारिया ने Punjab के राज्यपाल का पद संभाला है, उन्होंने Punjab सरकार द्वारा पारित अधिकांश बजटों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी है।