Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab: पटियाला के 8 गांव अब मोहाली जिले में शामिल, मान सरकार ने जारी की अधिसूचना।

May 22, 2025By Short Daily News

Punjab सरकार ने पटियाला जिले के 8 गांवों को मोहाली जिले में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन गांवों के मोहाली में शामिल होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और उनकी संपत्तियों की कीमत में वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि मोहाली का सर्किल रेट अपेक्षाकृत अधिक है।

हाल ही में, Punjab विधानसभा में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। मोहाली में शामिल किए गए गांवों में मानकपुर, खेड़ा गंजू, उरना, चंगेरा, ऊंचा खेड़ा, गुरदितपुरा, हदितपुरा और लेहला शामिल हैं। ये सभी गांव पहले पटियाला जिले की राजपुरा तहसील के अधीन आते थे। डायरेक्टर ऑफ रिकार्ड्स, जालंधर द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन गांवों का प्रशासनिक रूप से मोहाली जिले में स्थानांतरण किया गया है।

इन गांवों को मोहाली में शामिल करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसके बाद कपूरथला को शामिल करने के संबंध में निदेशक भूमि अभिलेख पंजाब को पत्र लिखा गया। इन गांवों में मानकपुर, खेड़ा गंजू, उरना, चेंगरा, ऊंचा खेड़ा, गुरदितपुरा, हदितपुरा और लेहला गांव शामिल हैं।

पत्र में विभाग ने तर्क दिया है कि इस संबंध में क्षेत्र की विधायक नीना मित्तल का पत्र प्राप्त हुआ है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुनर्गठन रिपोर्ट तैयार कर भूमि अभिलेख जालंधर के उप निदेशक (डीसी) को पत्र लिखा है।