Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

Punjab के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सख्त निर्देश: राजस्व मंत्री ने कहा – तुरंत ड्यूटी पर लौटें, दफ्तरों की होगी जांच, गैरहाजिर पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

April 22, 2025By Short Daily News

Punjab सरकार ने एक साथ 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया। लेकिन उसमें से कई ने अभी तक भी जॉइन नहीं किया है। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने सभी को तुरंत डयूटी जॉइन करने के आदेश दिए है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है कि मैं खुद दफ्तरों की चेकिंग करुंगा। यदि कोई गैर हाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कहा राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधारों और दफ्तरों में मिल रही शिकायतों के चलते तबादले किए थे। सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है।

शिकायतों के बाद सरकार का एक्शन

सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। सरकार लोगों को बेहतर प्रशासन देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते यह ट्रांसफर किए गए। आगे भी शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

5 मार्च को भी हुए थे तबादले

इससे पहले भी सरकार ने पांच मार्च को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया था। यह ट्रांसफर उस समय हुआ था, जब विजिलेंस द्वारा एक तहसीलदार को गिरफ्तार करने के विरोध में वे हड़ताल पर चले गए थे। साथ ही सरकार ने उन्हें कहा था कि वे काम पर लौट आएं, वरना उनकी जगह किसी और को तैनात कर दिया जाएगा।

सीएम भगवंत मान खुद फील्ड में उतर गए थे। इसके बाद तय समय में जो 18 के करीब तहसीलदार और नायब तहसीलदार वापस काम पर नहीं लौटे थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि अन्य का ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर 200 से 250 किलोमीटर तक किया गया था।