Search

BREAKING
आप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह… Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

पंजाब में टेंपरेचर 0℃ पहुंचा:चंडीगढ़ में घने कोहरे-शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, 2 दिन बारिश की संभावना

January 14, 2026By Short Daily News
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार नवांशहर में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में घना कोहरा छाया है, जिसके चलते कई जगह जीरो विजिबिलिटी हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, आज से पंजाब के स्कूल भी खुल रहे हैं। पंजाब में छाई धुंध के PHOTOS…
चंडीगढ़ में आज तड़के धुंध छाने से विजिबिलिटी जीरो हुई।
चंडीगढ़ में आज तड़के धुंध छाने से विजिबिलिटी जीरो हुई।
अमृतसर का इस्लामाबाद इलाका जहां घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम है।
अमृतसर का इस्लामाबाद इलाका जहां घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम है।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर घने कोहरे की चादर छाई।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर घने कोहरे की चादर छाई। 6 जिलों में गंभीर शीतलहर चलने की संभावना    मौसम विभाग के मुताबिक, आज (बुधवार को) गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरे की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीतलहर से गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और मानसा में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। मौसम ड्राई (सूखा) रहने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार को अमृतसर में जीरो, लुधियाना में 20, बठिंडा 500, फरीदकोट 50, पटियाला 40 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे और गुरदासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया।
लुधियाना में भी आज हल्की धुंध छाई है। इसके साथ शहर में शीतलहर चल रही है।
लुधियाना में भी आज हल्की धुंध छाई है। इसके साथ शहर में शीतलहर चल रही है। 18 और 19 जनवरी को बारिश की संभावना    चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे वहां मौसम में बदलाव आ सकता है। 16 और 17 जनवरी को पहाड़ों पर मौसम अच्छा रहेगा।18 और 19 तारीख को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद धूप निकलना शुरू हो जाएगी। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
  • 15 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। बारिश नहीं होगी।
  • 16 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं कोहरा रहने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।
  • 17 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी।