Search

BREAKING
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस

पंजाब में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, मार्च तक तापमान 29 °C तक पहुंचने का अनुमान !

February 26, 2026By Short Daily News

पंजाब के अधिकांश जिलों में अभी भी मौसम की स्थिति निरंतर बदल रही है। इसकी वजह से सुबह के समय ठंडक का अहसास और दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है।

ऐसा ही हाल बुधवार की सुबह देखने को मिला, जब सुबह साढ़े आठ बजे तक घनी धुंध पड़ी हुई थी और विजिविलिटी भी महज 50 मीटर के करीब थी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थी, जिस वजह से ठंडक का अहसास भी उतना ही था।

हालांकि, साढ़े नौ बजे के बाद मौसम साफ होने लग पड़ा था और धूप भी निकल पड़ी थी। दोपहर होते-होते तापमान भी बढ़ने लग पड़ा था, जिस वजह से गर्मी भी लगने लगी थी। क्योंकि भले ही न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया था, पर दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि मार्च महीने के पहले ही सप्ताह से तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक या इससे अधिक तक जा सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक का अंतर देखा जा सकेगा।