Search

BREAKING
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस

पंजाब की महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे 1000 रुपये! सीएम भगवंत मान ने खुद बता दी तारीख

February 26, 2026By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब की पात्र महिलाओं को ‘महिला दिवस’ यानी 8 मार्च को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. यह जवाब उन्होंने उस सवाल पर दिया, जब उनसे पूछा गया था कि महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये कबसे आएंगे?

सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार पांच साल की है. उन्होंने जो वादे नहीं भी किए थे, वो भी पूरे कर के दिखाए हैं. वहीं, जो वादे किए थे, वो इस कार्यकाल में पूरे किए जाएंगे. इसी के साथ, उन्होंने केंद्र सरकार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा.

सुखबीर सिंह बाद पर साधा निशाना

सीएम भगवंत मान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा और सुखबीर बादल के ‘गैंगस्टर’ वाले बयान पर चुटकी ली. सीएम मान ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर कौन लेकर आया? गैंगस्टर को टेररिस्ट कहने वाले बयान पर सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बाद से कहा कि उन्हें घर से ही शुरुआत करनी पड़ेगी.

फिरोजपुर फीडर का नवीनीकरण

पंजाब के मुखमंत्री भगवंत सिंह मान ने 185 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कर तैयार हो रही फिरोजपुर फीडर नहर का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने जिला फिरोजपुर के कस्बा मक्खू की अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी के वर्कर्स और आम जनता को संबोधित किया. इस मौके पर कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद थे.

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर फीडर का नवीनीकरण किया गया है. फीडर में लाइनिंग, रिचार्ज प्वाइंट रखे गए हैं. इनमें 2600 क्यूसेक ज्यादा पानी जाएगा. 74 साल के बाद इस नहर की सुनी गई. यह मुख्यमंत्री भगवंत मान का फिरोजपुर, फरीदकोट, श्रीमुक्तसर साहिब और फाजिल्का के लोगों को बड़ा तोहफा है.

इस साल बरसात में नहीं होने देंगे नुकसान- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ के समय जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई की जाएगी. अभी बारिश आने से पहले जून तक का समय है. जहां-जहां ज्यादा नुकसान हुआ था, वहां मजबूती बढ़ाई जा रही है.