Search

BREAKING
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा

February 6, 2026By Short Daily News
पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर भले ही बीत चुका हो, लेकिन सर्दी का अहसास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यहां दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि तेज धूप भी निकलेगी, लेकिन सर्दी का अहसास बना रहेगा। 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ रुक-रुक कर आते रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 0.9°C बढ़ा है, जिससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। दिन में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान फरीदकोट में 6 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 23 डिग्री तक पहुंचा मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। इस समय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह विक्षोभ लगभग 55 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास और 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश के ऊपर की तरफ फैला हुआ है। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ इसके अलावा, 8 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। जबकि गुरुवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री, अमृतसर 21.0 डिग्री, लुधियाना 22.8 डिग्री, पटियाला 23.2 डिग्री, बठिंडा 22.6 डिग्री, एसबीएस नगर 22.0 डिग्री, फिरोजपुर 22.9 डिग्री, होशियारपुर 22.0 डिग्री, मानसा 24.5 डिग्री, पठानकोट 21.9 डिग्री, रोपड़ 22.7 डिग्री और रूपनगर 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। 12 फरवरी से 20 डिग्री तक तापमान रहेगा प्रदेश में शुक्रवार से 12 जनवरी तक राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि शेष क्षेत्रों में यह 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान इस दौरान सामान्य के आसपास बना रहेगा। 48 घंटें में 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।