Search

BREAKING
• पंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्म • लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार • स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप • नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा • राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा • धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान • अमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू • राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात • चालान नहीं भरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश • CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

December 14, 2025By Short Daily News
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वॉन ने एक्स पर लिखा- QuoteImage बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है। सिडनी में हुई फायरिंग को लेकर जिस तरह की अफरा-तफरी मची है, उसे लेकर दुनिया के सभी देश अलर्ट पर हैं. खासतौर पर जहां यहूदियों की जनसंख्या है, वहां सरकारों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. भारत में भी यहूदियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.