Search

BREAKING
• बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग • मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा • शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान • मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार • बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी • आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की • पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान • दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल • गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Mohali में शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल:स्टूडेंट्स की उपस्थिति रही बेहद कम, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का दिखा असर

January 14, 2026By Short Daily News

पंजाब में लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद आज (बुधवार को) सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। हालांकि, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण पहले दिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थीं।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र पांच मीटर तक रह गई थी। घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण सड़कों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया था। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें स्कूल भेजने से परहेज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई स्कूलों में केवल 30 से 40 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही उपस्थित हुए।

प्रदेश के अधिकतर स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में संचालित होते हैं। कुछ स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं, जिनकी दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होती है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही थी।

मोहाली के एक स्कूल में मौजूद छात्राएं
मोहाली के एक स्कूल में मौजूद छात्राएं

डेढ़ महीने बाद शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

स्कूल शिक्षकों ने भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि लगभग डेढ़ महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और पढ़ाई प्रभावित होने से विद्यार्थियों की तैयारी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

वहीं, विद्यार्थियों और अभिभावकों का मत है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सरकार को स्कूलों की छुट्टियां बढ़ानी चाहिए और परीक्षाओं की तारीखें आगे खिसकानी चाहिए। उनका तर्क है कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।

फिलहाल, खराब मौसम के कारण स्कूलों में पढ़ाई को सामान्य स्थिति में लौटने का इंतजार किया जा रहा है।