Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Mann सरकार का master plan! ‘Rangla Punjab’ से संवरेंगे गांव, रोशन होंगे 2850 घर

November 29, 2025By Short Daily News

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रही ‘रंगला पंजाब योजना’ के तहत राज्य के विकास के लिए 213 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। यह राशि 585 करोड़ रुपये के कुल बजट का हिस्सा है।

फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र को 5 करोड़ रुपये विकास के लिए दिए गए हैं। फंड के सही इस्तेमाल और ट्रैकिंग के लिए विधायकों और अधिकारियों की कमेटियां बनाई गई हैं, जो पंचायतों से प्रस्ताव लेकर फंड जारी करती हैं।

फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, “ये कमेटियां लगातार विकास कार्यों की सिफारिश कर रही हैं और उसी हिसाब से फंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि राज्य का हर गांव, कस्बा और शहर पीछे न रहे।”

कहाँ-कहाँ होगा विकास?

  • 2850 घरों को रोशन किया जाएगा।
  • पंचायतों, ज़िला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए 334 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
  • राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 19,000 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं।
  • युवाओं के खेल और ओलंपिक सपनों को साकार करने के लिए 3,000 से ज्यादा स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं।

सरकार की खासियत:

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पिछली सरकारें अक्सर अपने आखिरी साल में ही विकास कार्य शुरू करती थीं। लेकिन आप सरकार पहले दिन से ही अपनी गारंटियों को पूरा करने में जुटी हुई है।

फाइनेंस मिनिस्टर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद भी किया और उनकी दूरदर्शिता के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के हर गांव और शहर के समग्र विकास के लिए बनाई गई है।

‘रंगला पंजाब योजना’ सिर्फ एक फंडिंग स्कीम नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर युवा तक विकास पहुँचाने का प्रयास है। इससे ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं, खेल की सुविधाएं, और सड़कों का नेटवर्क मजबूत होगा।

इस योजना से पंजाब के हर नागरिक को फायदा मिलेगा और राज्य का हर हिस्सा सपनों का पंजाब बनने की राह पर आगे बढ़ेगा।