Search

BREAKING
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि: गैंगस्टरवाद के खिलाफ Punjab पुलिस और पंजाब सरकार की तेज़ कार्रवाई

January 14, 2026By Short Daily News
पंजाब में गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ रही है. सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में अपराध और डर का माहौल फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. मान सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है, यानी कानून तोड़ने वालों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पंजाब पुलिस को पूरी कार्रवाई की छूट दी गई है. सरपंच हत्याकांड में तेज़ कार्रवाई हाल के दिनों में पंजाब पुलिस ने कई मामलों में तेजी से कार्रवाई कर यह दिखा दिया है कि अपराधी अब सुरक्षित नहीं हैं. सरपंच जरमैल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपियों का पता लगाकर छत्तीसगढ़ के रायपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि अपराधी चाहे किसी भी राज्य में भाग जाएं, पुलिस उन्हें ढूंढ ही लेगी. कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में सख्त कदम मोहाली में चर्चित कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में भी पंजाब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को मार गिराया गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए. इसके बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी और पश्चिम बंगाल से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इससे यह संदेश गया कि अपराधियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा. हमले से पहले साजिश नाकाम पंजाब पुलिस ने सिर्फ अपराध के बाद ही नहीं, बल्कि अपराध से पहले भी कार्रवाई कर अपनी क्षमता दिखाई है. बरनाला में पुलिस ने पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर होने वाले हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. इस मामले में कोटदुना के सरपंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. तरनतारन में कड़ा संदेश तरनतारन में किराना दुकानदार की हत्या के मामले में भी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. इस कार्रवाई से साफ संदेश गया कि निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जनता का भरोसा मजबूत पंजाब सरकार और पुलिस की इन कार्रवाइयों से राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है. तेज़ कार्रवाई, मजबूत इच्छाशक्ति और साफ नीति के चलते आम लोगों का भरोसा बढ़ा है. मान सरकार का संदेश साफ है—पंजाब को अपराध और गैंगस्टरवाद से मुक्त करना अब सिर्फ वादा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा हकीकत बन चुका है.